निर्दलीय प्रत्याशी सलिल सेठ के चुनाव कार्यालय का हुआ फीता काटकर उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भाजपा के जमीनी नेता सलिल सेठ के गृह निवास पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के साथ पूर्व एमएलसी राम गोपाल मिश्र के भाई तथा ग्राम रुढा के प्रधान ओंकार नाथ मिश्र तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पुष्प के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी सलिल सेठ ने कहा कि यह चुनाव असली भाजपा बनाम नकली भाजपा के बीच है उन्होंने कहा मेरा उद्देश्य चुनाव लड़ कर विधायक बनने का नहीं बल्कि मूल कार्यकर्ताओं की अस्मिता और सम्मान को सुरक्षित रखना है उन्होंने कहा कि मैने पार्टी के संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की करीब 3 0 वर्षों तक अनवरत सेवा करने के बाद मुझे पार्टी ने एक टिकट के लायक भी नहीं समझा उन्होंने कहा मेरा विरोध प्रत्याशी से नहीं बल्कि इस बात से है कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को विसवां से प्रत्याशी बनाया है जो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आलोचना करता था और जब उसे उस पार्टी से टिकट नहीं मिला तो नामांकन के करीब 8 दिन पहले भाजपा में शामिल हो गया और उसे भाजपा से टिकट दे दिया गया उन्होंने कहा अगर किसी समीकरण की वजह से कुर्मी प्रत्याशी को ही टिकट देना था तो उन्हें टिकट देते जो पहले से पार्टी में टिकट के दावेदार थे मैंने जब भाजपा की सरकार नहीं थी तो विपक्ष में रहकर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी उन्होंने यह भी कहा कि यदि नेतृत्व यह स्वीकार कर ले कि मैंने गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया है तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे और नारी नारे लगा रहे थे कि सलिल सेठ तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। उद्घाटन समारोह को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया
सीतापुर – निर्दलीय प्रत्याशी सलिल सेठ के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

