सीतापुर – निषाद पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के साथ ऐतिहासिक विजय दिलाने की मुहिम तेज

by | Feb 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*विधानसभा विश्वा के अंतर्गत निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने हेतु अपनी मुहिम तेज की बिसवां नगर सीतापुर निषाद पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने हेतु निषाद पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा गांव और शहर के कोने-कोने तक भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाने व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में सीतापुर जिले के 149 बिसवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्मल वर्मा जी को भारी मतों से विजय दिलाने हेतु जगह जगह छोटी-छोटी जनसभाएं की जा रही है निषाद पार्टी के जनपद सीतापुर के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार कश्यप की अध्यक्षता में ग्राम मोच खुर्द में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें निषाद पार्टी के पदाधिकारी वह अपना दल के पदाधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कश्यप विधानसभा अध्यक्ष विशाल कश्यप उपाध्यक्ष दुर्गेश कश्यप अपना दल के प्रदेश महासचिव ताराचंद पटेल जी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा जी के साथ-साथ भारी संख्या में पदाधिकारी गण व क्षेत्रीय जनता ने हिस्सा लिया