सीतापुर – गुरेरा पंचायत के गौआश्रय स्थल बना मजाक एक भी नहीं पशु

by | Feb 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

गुरेरा पंचायत के गौआश्रय स्थल बना मजाक एक भी नही पशु । बिसवां नगर सीतापुर । ब्लॉक बिसवां क्षेत्र में सरकार के आदेशों की इस कदर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है कि बिना पशुओ के गौआश्रय स्थल चल रहे है और सरकार को लाखों का चूना लगाकर धन का बन्दर बाट किया जा रहा है ताजा मामला बिकास खण्ड क्षेत्र के गुरेरा का है जहां ग्राम प्रधान अर्चना गौतम व ग्राम विकास अधिकारी को गुमराह करते हुए फर्जी तरीके से गौ आश्रय स्थल में पशुओ को दिखाकर धन हड़पना था जबकि पड़ताल में एक भी पशु नही निकला यह तो एक बानगी है अगर सच्चाई से देखा जाए तो समूचे ब्लॉक क्षेत्र में यह खेल चल रहा है और फर्जी रिपोर्ट बनाकर सरकार को गुमराह किया जा रहा है जिससे कही न कही चुनाव में सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है