सीतापुर – स्कार्पियो की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत दो घायल

by | Feb 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर। थाना रामपुर कलां क्षेत्र में बिसवां सिंधौली मार्ग पर स्कार्पियो व रिक्शे की टक्कर से दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में सवार एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। थाना रामपुर कला अंतर्गत बिसवां सिधौली मार्ग पर स्कॉर्पियो और ई रिक्शा के बीच में भिड़ंत हो गई। ई रिक्शा चालक अख्तर पुत्र हबीब निवासी भीरा थाना रामपुर कला ई रिक्शा लेकर बिसवां से कंदुनी किराने का सामान लादकर वापस आ रहा था। कि इसी बीच अचानक भदेशिया खारज़ा के निकट सिधौली की ओर से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। इससे अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में एक महिला सहित दो युवक सवार थे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहोशी की हालत 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य सिधौली में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची रामपुर कला पुलिस द्वारा हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर थाना रामपुर कला पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।