बिसवां नगर (सीतापुर) विकास क्षेत्र सकरन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोहरिया के अध्यापकों ने ई रिक्शे में जागरूकता के बैनर व उस पर लगे लाउडस्पीकर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव में भेज कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक जागरूक किया। ई रिक्शा पर लगे लाउडस्पीकर की धुन सुनकर जहां बच्चे घर से बाहर निकल कर देखने पहुंचे तो वही वृद्ध और महिलाएं भी ने भी इस संदेश को सुना। विद्यालय के द्वारा जागरूकता की इस गतिविधि की खंड शिक्षा अधिकारी सकरन जितेंद्र बहादुर चौधरी ने शिक्षक राजेश कुमार की सराहना की और विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही अन्य विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियों को करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, लक्ष्मेंद्र कुमार, भूपेन्द्र सिंह, रामकिशोर यादव, सिपाही लाल यादव व एसएमसी अध्यक्ष फूलकुमारी तथा रसोइया सुनीता देवी, शिव रानी आदि मौजूद रही।
सीतापुर – ई रिक्शा के माध्यम से जागरुकता का दिया संदेश

