सीतापुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल वर्मा के समर्थन में राजेश वर्मा सांसद ने की प्रेस वार्ता

by | Feb 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर विधानसभा बिसवां के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल वर्मा के समर्थन में राजेश वर्मा सांसद ने एक प्रेस वार्ता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा सीमा जैन के आवास पर की जिसमें सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व की नंबर एक पार्टी बताया और कहा की पिछली बार हम दो विधानसभा सिधौली और महमूदाबाद की सीटें हार गए थे।लेकिन अबकी बार हम सीतापुर जिले की 9 सीटों पर विजय का पताका फहराएंगे यह मेरा पूर्ण विश्वास है। जब उनसे बिसवां की जाम की समस्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की हम जल्द से जल्द ओवरब्रिज को बनवाने का काम करेंगे जिससे आम जनमानस को निजात मिल सकेगी अच्छी चिकित्सा व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा की एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्त की जाएगी जिससे बड़े से बड़े रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार हो सकेगा उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे मेरी कोशिश रहेगी कि जो भी ट्रेनों का बिसवां में ठहराव नहीं था वह अवश्य पूर्ण रूप से होगा जैसे सीतापुर से मुंबई की ट्रेन स्वीकृत कार्य हमारी बड़ी सफलता है। आगे भी हमारा प्रयास रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बिसवां विधानसभा से टिकट देकर एवं मुझ पर भरोसा जताकर मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उस पर मैं खरा उतरूंगा और जनता का विश्वास जीतकर जीत को सुनिश्चित करूंगा इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला संयोजक कंचन प्रभा पांडे,राजू जैन , मन्नूजैन, पीयूष मौर्य, सनी गुप्ता, अमित वर्मा, पंकज त्रिवेदी, गोल्डी शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।