सीतापुर -चुनावी जनसभा में सपा पर जमकर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मीडिया के माध्यम से मांगा जबाब

by | Feb 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां नगर सीतापुर आज़ाद अंसारी सीतापुर – उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोवारा सरकार बनाने व कमल खिलाने को लेकर गुरुवार दोपहर बिसवां के दशहरा मेला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की कई विकास योजनाओं उज्जवला योजना जनधन योजना समेत कई उपलब्धियों को गिनाया तथा उन्होंने बिसवां की पावन धरती को भी नमन किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भगवान राम की पावन भूमि व पत्थर शिवाला जहां साक्षात शिव बिराजमान आने का सौभाग्य मिला मैं उस को भी नमन करता हूँ फिर बे सपा पार्टी व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे तथा उनकी सरकार को आतंकियों को संरक्षण देने वाली सरकार की उपाधि दे डाली तथा मीडिया के माध्यम से इन बातों का जबाब भी मांगा गुरुवार को बिसवां के दशहरा मेला मैदान में श्री नडडा ने मोदी और योगी की तमाम विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी अकेली पार्टी है जो राष्ट्रवाद और विकासवाद पर चल रही है बाकी पार्टियां तो सिर्फ परिवारवाद पर चल रही हैं। श्री नडडा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस तो अब सिर्फ भाई-बहन की ही पार्टी बची है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने अपनी सरकार में आजम खान के कहने पर कई आतंकवादियों और दंगाइयों को बचाने की कोशिश की। श्री नडडा ने मीडिया से आग्रह किया कि मैं अखिलेश यादव पर इस जनसभा में दो आरोप लगा रहा हूं यदि मेरे आरोप गलत हों तो अखिलेश यादव मुझ पर मुकदमा चलाएं अन्यथा मेरी बात को स्वीकार करें। श्री नडडा ने दो आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 7 मई 2007 की गोरखपुर के गोलघर के बम ब्लास्ट की घटना और 31 दिसंबर 2007 में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले हुए और इन दोनों घटनाओं में कई मौतें हो गई थी और कुछ लोग बेहद जख्मी भी हुए थे लेकिन जब पुलिस कुछ न कर पाई तब जांच एनआईए को सौंपी गई जिसमें कई आतंकवादी पकड़े गए थे। श्री नडडा ने आगे कहा कि जब 2012 में सपा सरकार सत्ता में आई तो अखिलेश यादव ने पकड़े गए आतंकवादियों के मुकदमें आजम खान के कहने पर वापस लिया लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुकदमा वापस करने से मना कर दिया और कहा कि इन पर मुकदमा चलेगा। श्री नडडा ने कहा कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों की सीधे मदद करने की कोशिश की यह मैं खुले मंच से अखिलेश पर आरोप लगा रहा हूं। श्री नडडा ने मुजफ्फरनगर दंगे और कैराना का भी मामला उठाया और कहा कि अखिलेश सरकार में 200 से ज्यादा दंगे हुए थे जबकि योगी जी की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है इसलिए आप लोग दंगाइयों की नहीं राष्ट्र वादियों की सरकार बनाइए। सबसे खास बात यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मायावती पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से बचते हुए दिखे। जिन दो घटनाओं का विशेष कर उन्होंने उल्लेख किया वह दोनों घटनाएं 2007 की हैं और 2007 में मायावती की सरकार थी लेकिन उन्होंने मायावती की सरकार पर या मायावती पर कोई भी आरोप नहीं लगाया बल्कि उसके बाद वाली सरकार अखिलेश पर सीधे आरोप लगाया। जोश और उत्साह से लबरेज हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच श्री नडडा ने बिसवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा को जिताने की सभी से अपील की। श्री नडडा से पहले सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा, प्रत्याशी निर्मल वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजित कुमार मेहरोत्रा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव,पूर्व विधायक रामपाल यादव चेयरपर्सन सीमा जैन, समाजसेवी डॉक्टर के जी मिश्रा तथा लखनऊ कैंट के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी सहित कई लोगों ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का बहुत ही सफल संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर ने किया और आभार जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने प्रकट किया