लखनऊ -वाहनों की धरपकड़ के लिए आरटीओ ने कसी कमर

by | Feb 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

चुनाव में गाड़ियों के अधिग्रहण करने के लिए आरटीओ ने कमर कस ली है। इसके परिवहन विभाग के आरटीओ और संभागीय निरीक्षक मिलकर वाहनों की धरपकड़ करेंगे। आलम यह है कि गाड़ी मालिक चुनाव में गाड़ी नहीं देने के लिए अजब गजब बहाना बना रहे हैं।गाड़ी मालिक आरटीओ का फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग अब पुलिस का सहारा लेकर वाहनों का अधिग्रहण करेगा। दरअसल लखनऊ में 23 फरवरी को चुनाव के मद्देनजर 3200 गाड़ियों की जरूरत है। इसके लिए 8000 गाड़ी मालिकों को नोटिस भेजा है। इनमें तीन हजार बसें, एक हजार ट्रकें व चार हजार छोटे वाहन शामिल हैं। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथ पर पहुंचाने और लाने का काम किया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज ने कहा कि चुनाव में वाहन नहीं देने वालों के खिलाफ विभाग विधिक कार्रवाई करने की तैयारी में है।