लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरमान खान ने गुरुवार को हरदीन राय वार्ड, लेबर कॉलोनी, शीतला देवी वार्ड, बालागंज, फरीदीपुर, भुइयन देवी मंदिर, एलपीएस स्कूल,राजाजीपुरम में पदयात्रा की और अपने पक्ष में वोट मांगा।इस दौरान जगह-जगह समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों की लड़कियों की शादी विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में गरीब निर्धन परिवारों के बच्चों की शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद की जाएगी। पीड़ित परिवारों की मदद एवं न्याय दिलाना ही मेरा मकसद है। उन्होंने लखनऊ पश्चिम के सुनहरे भविष्य के लिए 23 फरवरी को सपा को वोट करने की अपील की।
लखनऊ -खान ने पदयात्रा कर लोगों से मांगा समर्थन

