लखनऊ -महिलाओं की भागीदारी बढ़ना गौरव की बात-आनंदी बेन

by | Feb 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ने लगे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और आज यह स्थिति है कि बहनें युद्धक विमान और समुद्री पोतों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने यह उद्गार राष्ट्रहित सर्वोपरि कार्यक्रम के 11वें अंक में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम सरस्वती कुंज, निराला नगर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्यपाल ने कहा कि हमें अपना गौरवशाली इतिहास याद रखना चाहिए तथा अपनी पीढ़ी को ऐसी घटनायें याद दिलाना चाहिये जिससे वे संस्कारवान बन सकें। इस मौके पर मुख्य अतिथि परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश ने भी संबोधित किया।इससे पहले राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल बी.एन. प्रसाद, ले. कर्नल वरुण बाजपेयी, कैप्टन शत्रुघ्न सिंह, शहीद लेफ्टिनेंट हरि सिंह विष्ट की माता शांति विष्ट, ले. जनरल दुष्यन्त सिंह के पिता दिवाकर सिंह, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, ब्रिगेडियर सतीश शर्मा, कर्नल एल.के. तिवारी, कर्नल आरपी सिंह, कैप्टन राघुवेन्द्र सिंह, स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय पर लिखी गई पुस्तक और संस्कृति पर्व पत्रिका का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी, बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर मिश्र, रजनीश पाठक, दिनेश सिंह, डा. शैलेष, रामकृष्ण चतुर्वेदी, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह प्रचार प्रमुख भास्कर दूबे, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश, सरस्वती बालिका विद्यालय सेक्टर आई जानकीपुरम की छात्राएं सहित कई लोग मौजूद रहे।