वाराणसी – प्रत्याशियों की घोषणा राजेश पटेल पिंडरा और रोहनियां से अभय पटेल अद कमेरावादी से प्रत्याशी

by | Feb 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अपना दल (ṭकमेरावादी) ने बुधवार को गठबंधन के तहत पिंडरा और रोहनियां विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पिंडरा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल और रोहनियां सीट से नए कार्यकर्ता अभय पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है। भानपुर निवासी राजेश पटेल पार्टी की स्थापना काल जुड़े हैं। वह 2007 से लेकर 2017 तक लगातार अपना दल के बनारस जिला के अध्यक्ष रहे। बाद में मंडल अध्यक्ष बने। रोहनिया केसरीपुर निवासी अभय पटेल 2005-10 तक प्रधान रहे। उसके बाद उनकी पत्नी 2015 में प्रधान हुईं। वह 2012 में रोहनियां विधानसभा सीट पर ही सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़े थे।