अयोध्या -अनुराग ठाकुर की चुटकी- बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश

by | Feb 23, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी विधानसभा चुनाव में सांड के बाद अब बंदरों की एंट्री हो गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश’। दरअसल, वीडियो में बंदर एक घर की छत पर लगे सपा के झंडे को उतारते हुए दिख रहा है। यह वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है। तमंचावाद, परिवारवाद के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा को दंगेश नाम दिया था।अखिलेश के चार यार, गुंडा-माफिया-आतंकी और भ्रष्टाचारकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश के चार यार, पहला गुंडा, दूसरा माफिया, तीसरा आतंकी और चौथा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। एक दिन पहले ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया और बताया कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सिर्फ चार चीजों और उनकी दोस्ती से मतलब है।योगी आदित्यनाथ ने सपा को बताया था दंगेशमंगलवार को बहराइच में सीएम योगी ने कहा कि जैसे रामायण के ‘लंकेश’ के बारे में सब जानते हैं, वैसे ही समाजवादी पार्टी को ‘दंगेश’ कहा जाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि समाजवादी पार्टी माफियाओं और आतंकियों के लिए ढाल की तरह काम करती है, ये उन्हें बचाती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले दंगे होते थे, अब नहीं होते। अब न ही कर्फ्यू लगता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कर्फ्यू लगाए जाते थे, लेकिन हम कांवड़ यात्रा करवाते हैं।