सीतापुर -कलश यात्रा के साथ धूमधाम से प्रारंभ हुआ श्री विष्णु महायज्ञ

by | Feb 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां नगर सीतापुर । कस्बा बिसवां के श्री मंशाराम बाबा चुंगी के पास मानस मन्दिर स्थल पर गुरुवार 24फरवरी से 38 वे श्री बिष्णु महायज्ञ का धूमधाम से कलश यात्रा के साथ आरम्भ हो गया जो सात दिन चलेगा प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के मंशाराम चुंगी जहांगीराबाद रोड मानस मन्दिर स्थल पर आज गुरुवार को धूमधाम से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से बाबा मंशा राम मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, बड़े चौराहे, सेठ गंज, होकर शारदा नहर पुरैनी पुल तक गयी जहां उपस्थित यज्ञाचार्य अवधेश शास्त्री ने अपनी सहयोगी आचर्य मण्डली के श्रवण शास्त्री कांति स्वरूप शुक्ल उमेश शुक्ल व शंकर दयाल शास्त्री के साथ यजमान रामनाथ शुक्ल को सपत्नीक वैदिक विधान से बरुण देव सहित कलश पूजन करवाया तथा वहाँ से सेकड़ो महिलाओं ने जलभरकर यज्ञ मण्डप में परिक्रमा कर बेदी पूजन कर मण्डप प्रवेश किया यज्ञ संरक्षक श्री रामकिशोर शुक्ल ने बताया कि यह यज्ञ 7 दिवस चलेगा इस अवसर पर दिलीप शुक्ल डॉ प्रद्युम्न शुक्ल मनोज शुक्ल शानू समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे