लखनऊ -मोबाइल न देने से नाराज युवक ने व्यापारी को मारी चाकू

by | Feb 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। ठाकुरगंज में मोबाइल न देने से नाराज युवक ने परचून दुकानदार पर चाकू से गर्दन हमला कर दिया। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, व्यापारी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। बालागंज बरी रोड निवासी अमरदीप परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी दोस्ती राधाग्राम निवासी आशीष उर्फ छोटू से है। मंगलवार दोपहर अमरदीप दोस्त से मिलने के लिए उसके घर गया था। आशीष ने अमरदीप से मोबाइल फोन देने के लिए कहा था। व्यापारी ने फोन देने से मना कर दिया था। इससे नाराज आशीष ने चाकू से अमरदीप पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था।