मवइया स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर एसके जायसवाल पर गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि चिकित्सक ने पथरी के ऑपरेशन की जगह पित्ताशय काट कर निकला दिया। पीड़ित मरीज ने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सिंधौरा बाजार क्षेत्र के करेमुआ गांव निवासी संदेश सिंह की किडनी में पथरी थी। संदेश ने बताया कि मवइया स्थित दीर्घायु अस्पताल में भर्ती हुए। पथरी निकालने के बजाय डॉ. एसके जायसवाल व उनकी टीम ने 19 सितंबर 2020 को पित्ताशय ही निकाल दिया। जब आराम नहीं हुआ तो दूसरे डॉक्टर से संपर्क किया। तब पता चला उनका पित्ताशय ही निकाल दिया गया है।
वाराणसी -चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा

