अयोध्या -6 माह के दूध मुहें बेटे के साथ चुनावी मैदान में उतरी डा. अनामिका सिंह

by | Feb 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बीकापुर/अयोध्या।बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान की पत्नी डा. अनामिका सिंह अपने दूध मुंहे बच्चे दर्श सिंह चौहान को लेकर चुनावी मैदान में उतर गई हैं, वह अपने पति अमित सिंह चौहान की जीत के लिए सघन जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डॉ. अनामिका सिंह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के भदरसा कस्बे में पहुंचकर सैकड़ो की संख्या में मौजूद महिलाओं के बीच दुरदुरिया कार्यक्रम किया, धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं के बीच दुरदुरिया कार्यक्रम किया और अवसान माई का नाम लेकर अपने पति श्री सिंह चौहान को जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चलने वाली भाजपा सरकार में सर्व समाज का हित सुरक्षित है,उन्होंने दर्जनों गांवों की महिलाओं और पुरुषों से अपने पति को जिताने के लिए पुरजोर अपील करते हुए जीत का आशीर्वाद लिया,इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सोनाली रावत भी मौजूद रही।