बलरामपुर -देश के भविष्य को शिक्षा के साथ सेहतमंद होना जरूरी : फ़ादर अरुण मौरिस

by | Feb 25, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर : देश के भविष्य को शिक्षा के साथ सेहतमंद होना जरूरी : फ़ादर अरुण मौरिस फातिमा स्कूल में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन फातिमा स्कूल में चिकित्सक टीम के साथ बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण बलरामपुर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सेहतमंद होने के लिए उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना जरूरी है इसके लिए विद्यालयों को प्रत्येक महीने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए यह बातें फातिमा स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरुण मोरिस ने कही है फातिमा स्कूल में 3 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बच्चों का ब्लड ग्रुप की जांच के साथ उनके अन्य बीमारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कैंप में 900 बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों को निशुल्क दवाइयां व हेल्थ टॉनिक दिया गया है स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विद्यालय बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप मैनेजर राजीव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वेलफेयर अधिकारी एसपी सिंह रहे हैं स्वास्थ शिविर का आयोजन फरियाद फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर रसूल अख्तर एवं डॉक्टर सना फरीन ने किया है स्वास्थ शिविर में मुख्य अतिथि ने कहा कि फरियाद फाउंडेशन की पहल सराहनीय है उन्होंने फातिमा स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य देने की सराहना करते हुए सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की बात कही है विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रखना भी विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है ऐसे में स्वास्थ शिविर का आयोजन निश्चय ही बच्चों के सेहत के लिए अच्छी पहल है फाउंडेशन संस्थापक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है इसी उद्देश्य के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है स्वास्थ शिविर में बच्चों का ब्लड ग्रुप के साथ सामान्य परीक्षण आंख स्क्रीन सर्दी जुखाम सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई है साथ ही साथ बच्चों को बीमारी के अनुरूप निशुल्क दवाइयां व स्वास्थ्य टानिक दिया गया है विद्यालय प्रिंसिपल अरुण मौरेस ने आए हुए अतिथियों सहित फाउंडेशन संस्थापक व स्वास्थ्य टीम को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि स्कूल कार्यक्रम में बीसीएम यूनिट जीएम एवं वेलफेयर अफसर के साथ स्वास्थ्य टीम ने अपना अमूल्य समय देकर बच्चों के हितार्थ जो कार्य किया है उसके लिए विद्यालय परिवार आभारी है इस दौरान विद्यालय की अध्यापिका सिस्टर कस्पर रानी आशीष कुमार कुसुम तिवारी उपेंद्र त्रिपाठी अतुल श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव अनीता यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं स्वास्थ शिविर में सहयोगी की भूमिका अदा की है विद्यालय प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे आयोजन से ना केवल बच्चों को सेहतमंद होने का अवसर मिलेगा बल्कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियां भी दूर रहेंगे