यूपी सरकार ने यूक्रेन में फंसे यूपी के छात्रों की मदद के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्ति कर दिया है। साथ ही हेल्प-लाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी कर दी है, जिससे वहां पर फंसे प्रदेश के लोगों के परिजन इनके माध्यम से संपर्क कर सकेंगे। यह हैल्पलाइन नंबर 24 घंटे काम करेंगे। यह आदेश यूपी के अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर को जारी किए।IAS रणवीर प्रसाद को बनाया गया नोडल अफसरअपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने आदेश में कहा है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन हालात के चलते सभी कामर्शियल फ्लाइट और वहां का एयर बेस बंद है। वहां पर फंसे लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है। इसके चलते यूपी सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों को मदद दिलाने के लिए नोडल अफसर के तौर पर राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद को नियुक्त किया है। वह विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के कर्मियों से जानकारी ले रहे हैं।यूपी में रहने वाले लोग यूक्रेन में फंसे परिचितों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-1070 और 9454441081 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ईमेल rahat@nic.in पर भी सूचना दे सकते हैं। यूपी सरकार वहां फंसे लोगों की हर संभव मदद करेगी। इसके लिए हेल्प-लाइन नोडल अफसर केंद्र सरकार व यूक्रेन दूतावास लगातार यूपी के छात्रों के विषय में जानकारी जुटा रहे है।
लखनऊ -24 घंटे मिलेगी सहायता, विदेश मत्रालय से संपर्क जारी

