लखनऊ -महिला प्रत्याशी के घर हमला

by | Feb 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ पश्चिम विधानसभा से जन अभियान पार्टी की प्रत्याशी कायनात सिद्दीकी पर चुनाव के दिन सुबह उनके पुराने नौकर गौतम ने हमला किया। घर में जबरदस्ती घुसने से रोकने पर नौकर नसीम की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस आरोपित को पकड़ ले गई पर शांति भंग की कार्रवाई के बाद छूटते ही नसीम ने दूसरे दिन फिर उनके घर हमला बोला और जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल होने पर गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धारा में एफआईआर लिखी है। उन्होंने पुराने नौकर पर लूट का भी आरोप लगाया है।इंदिरारनगर सेक्टर सी निवासी कायनात सिद्दकी ने आरोप लगाया है कि 23 फरवरी की सुबह चार बजे उनके घर में पुराना नौकर गौतम घुस आया। उसे देखकर उसके नौकरों ने विरोध किया। इस पर उसने एक नौकर नसीम की पिटाई कर दी। उसके काफी चोटे आयी। कायनात ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस गौतम को थाने ले गई। उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई हुई। कायनाम ने एफआईआर में लिखाया है कि इस कार्रवाई के तहत छूटते ही उसने फिर हंगामा किया। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक कायनात ने शुक्रवार सुबह तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित के खिलाफ जांच की जा रही है। इन लोगों के बीच आपसी विवाद है।