लखनऊ -गंदगी का सफाई खर्च न देने पर होगी कुर्की

by | Feb 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

नगर निगम क्षेत्र में आने वाले खाली प्लॉट में गंदगी की सफाई तो निगम कराएगा, लेकिन सफाई खर्च प्लॉट स्वामी के हाऊस टैक्स में जोड़कर वसूला जाएगा। जो प्लाट स्वामी सफाई का खर्च और हाउस टैक्स नहीं चुकाएंगे उनके खाली प्लाटों को कुर्क किया जाएगा।नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि शहर में खाली प्लाटों में लोग लगातार गंदगी और कूड़ा कचरा डालते हैं। नगर निगम इसे साफ कराएगा तो खर्च का भुगतान प्लाट स्वामी को करना होगा। इसके लिए सफाई का खर्च हाऊस टैक्स के साथ जोड़कर भेजा जा रहा है। सफाई में हुए खर्च की वसूली प्लाट स्वामी से की जानी है। यदि कोई प्लाट स्वामी प्लाट की सफाई कराने के खर्च और हाउसटैक्स नहीं जमा करता है तो नोटिस के बाद प्लाट को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैँ।खाली प्लाट का कराएं असेसमेंटअपर आयुक्त अभय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में जिनके भी खाली प्लाट हैं। वे सभी प्लाट स्वामी असेसमेंट कराकर जल्द हाऊस टैक्स जमा करें। इसके साथ ही सभी खाली प्लाटों में गंदगी को रोकने के लिए बाउण्ड्री वॉल कराएं। प्लाट स्वामियों की जिम्मेदारी है कि वे खाली जमीन को बिना बाउण्ड्री न छोड़ें। अपर आयुक्त ने कहाकि वर्ष 2021 में भी बड़ी संख्या में खाली प्लाटों की सफाई करायी गई थी। उनमें से अभी तक जिन प्लाट स्वामियों ने सफाई खर्च का भुगतान नहीं किया गया है। उन्हे दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। सम्बंधित अधिकारियों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।