बाजारखाला क्षेत्र में बन रही अवैध बिल्डिंग एलडीए को तब सील कराने की याद आयी जब इससे गिरकर एक मजदूर की मौत हो गइ। 24 फरवरी को इस पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत हुई थी। करीब सात महीने से बिल्डिंग बन रही थी, लेकिन प्राधिकरण के इंजीनियर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। इंजीनियरों ने शुक्रवार को बिल्डिंग को सील करा दिया।टिकैतगंज खजुहा बाजारखाला में अमर प्रजापति की ओर से यहां अवैध बिल्डिंग बनायी जा रही थी। बिल्डिंग करीब सात महीने से बन रही थी लेकिन एलडीए के इंजीनियरों ने इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि इसका नक्शा भी नहीं पास था। विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने इसे सील करने का आदेश 21 जनवरी को ही किया था। लेकिन जूनियर इंजीनियरों ने इसे नहीं सील कराया। 24 फरवरी को इस बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। शुक्रवार को बिल्डिंग सील करा दी गयी। एई व जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की फाइल तैयार की जा रही है। सचिव ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
लखनऊ -मौत के बाद अवैध बिल्डिंग सील

