बांदा – जनपद में गौ सेवा के नाम पर करोड़ों रुपए डाकारने वाले अधिकारी मौन

by | Jul 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा गौ सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए प्रतिमाह खर्च करती है शौचालय बनवाई है गौशालाओं में कर्मचारी रखे गए हैं इसके बावजूद भी गौशाला में खाली पड़ी है अन्ना गाय रोडों-रोडों में घूम रही हैं जिनसे रोज हादसे होते हैं कल बुधवार 21/07/2021 को ग्राम पंचायत मवई शहर से लगा हुआ गांव में जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने कई गौवंशो पर ट्रक से ठोकर मारते हुए चला गया जिसमें 2 गायों की मौत हो गई। पांच गायें तड़पती रही।जबकि बांदा मंडल मुख्यालय है यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं हैं लेकिन सिर्फ कर्मचारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण यह दुर्घटनाएं हो रही हैं गौशालाओं में गायों को रखने की सुरक्षित जगह नहीं है और ना ही छाया है जिन गौशालाओं में है भी तू वहां की जिम्मेदार कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते।आखिर उत्तर प्रदेश सरकार पैसा बर्बाद करने के बाद भी गायों की रक्षा करने में सक्षम नहीं है इन आवारा गायों के कारण निकलने वाली आम नागरिक भी काफी परेशान होते हैं गायों की टक्कर से बाइक सवार साइकिल सवार घायल होते हैं पर इसकी सूचना कही नहीं जाती इस विषय पर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं है सिर्फ गौ सेवा के नाम पर मिलने वाला सरकारी धन बंदरबांट करके खाने में लगे हैं जिसका उदाहरण कल मवाई ग्राम पंचायत में देखने को मिला जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने 5 से 7 गायों को जोरदार ठोकर मारते हुए चला गया है ना ही किसी ने ट्रक वाले पर कार्रवाई की और ना ही घायल गायों को उपचार के लिए कहीं भेजा गया जबकि सरकार ने हर ब्लॉक में हर पंचायत में पशु चिकित्सक नियुक्त किये गयें है। जिसको देखने के बाद आम नागरिक का हृदय दुखित हो जाता है वही जिम्मेदार अधिकारी यह सब कुछ देखते हुए भी आंखें बंद करके निकल जाते हैं किसी को गौ माता से कोई वास्ता नहीं अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती जबकि ₹30 प्रति जानवर प्रतिदिन के हिसाब से सरकार भुगतान की कर रही है जानवरों को टैग भी पहनाए गए हैं पर यह सब पेपरों पर और हवा हवाई कार्य है अब देखते हैं कि इस खबर से क्या प्रशासन की आंखें खुलती है या नहीं