लखनऊ -कर्ज अकेले 40% UP में, योगी सरकार का यह कैसा मॉडल , पुलिस प्रताड़ना से जनता त्रस्त-पी चिदंबरम

by | Feb 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के बीच कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। पी चिदंबरम ने कहा, ‘लंबे समय बाद कांग्रेस प्रदेश में 403 विधानसभा पर चुनाव लड़ रही है। सभी लोगों को कांग्रेस गठबंधन को वोट देना चाहिए। पिछले 5 वर्षों में यूपी सरकार के जो आंकड़े सामने आए हैं। उसमें बेरोजगारी बढ़ी है। लोगों की आय में 19% तक की गिरावट आई है। देश के कर्ज में सबसे ज्यादा अकेले उत्तर प्रदेश का 40% हैं। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए पी. चिदंबरम ने जीएसडीपी के आंकड़े पेश किए।यूपी में 6 लाख 62 हाजर 891 करोड़ रुपए कर्जयूपी में पिछले 5 साल में जीएसडीपी वृद्धि दर 2016-17 में 111.4% से घटकर 2020-21 में -6.4% तक पहुंच गई है। चिदंबरम ने कहा कि प्रति व्यक्ति की आय राष्ट्रीय औसत में अगर मानी जाए तो उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय में 19% की गिरावट आई है। यूपी में कुल 6 लाख 62 हाजर 891 करोड़ रुपए कर्ज है। योगी सरकार में पिछले 5 सालों में 40% अकेले कर्ज यूपी में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 12 जिलों के अनुमान पर 50% से अधिक या कर्ज शामिल है।पुलिस प्रताड़ना से जनता त्रस्तपी चिदंबरम ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दयनीय स्तर पर पहुंच गई है। 2 लाख 77 हजार शिक्षकों की जरूरत है। छात्र शिक्षक अनुपात में सभी राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे खराब है। यूपी में 5 वर्ष में मृत्यु दर 59. 8 पहुंची है। पी चिदंबरम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जातिगत दुश्मनी, पुलिस की प्रताड़ना, जातीय हिंसा को बढ़ावा देना, धर्म के आधार पर वैमनस्यता फैलाने का काम किया। पुलिस प्रताड़ना से यूपी की जनता त्रस्त है