अयोध्या -जिले के चर्चित छाबड़ा मर्डर केस में फैसला 2 मार्च को

by | Mar 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या -जिले के चर्चित छाबड़ा मर्डर केस में फैसला 2 मार्च को कपड़ा व्यापारी हिमांशु छाबड़ा मर्डर केस मामले में सुनवाई हुई पूरी। आगामी 2 मार्च को सुनाया जा सकता है फैसला। साल 2017 में दीपोत्सव पर्व मनाने को लेकर सीएम योगी के अयोध्या आगमन से महज 16 घंटे पूर्व हत्या मामले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की हुई थी बडी किरकिरी। धनतेरस के दिन कोतवाली नगर क्षेत्र की मेन मार्केट के बीचों बीच स्थित दुकान में हुई थी व्यापारी हिमांशु छाबड़ा की हत्या। मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर भेजा था जेल। कैंसर से पीड़ित होने के नाते एक अभियुक्त जमानत पर हो चुका है रिहा। संबंधित मामले को लेकर सभी 8 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषी माने जाने पर मिल सकती है बड़ी सजा। अपर जिला जज (तृतीय ) के न्यायालय पर हुई सुनवाई।