तालकटोरा के राजाजीपुरम बी ब्लॉक में सोमवार को एक निजी विद्यालय के चौकीदार ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करने से मना किया। इस बात से नाराज पत्नी ने पंखे के कुंडे के सहारे बिजली के तार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरदोई के अतरौली फतेहनगर निवासी प्रेमलाल मौर्या अपनी पत्नी रूपा (28) व बेटा आर्यन और बेटी आयुषी के साथ राजाजीपुरम बी ब्लाक स्थित किड्स ज्वाय विद्यालय में चौथी मंजिल पर रहकर चौकीदारी करता था। प्रेमलाल सोमवार सुबह स्कूल संचालक आमोद गोयल के घर पर काम करने चला गया। दोपहर में वह घर लौट कर आया तो पत्नी कमरे में लगे पंखे के कुण्डे से फांसी पर लटकी थी। पत्नी को फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। वहीं बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रेमलाल के मुताबिक रूपा ने दो साल पहले भी दिल्ली स्थित अपने भाई के घर पर फांसी लगाई ली, तब उसकी जान बच गई थी। बीते तीन दिन पहले रूपा फोन पर किसी से बात कर रही थी जिस पर उसने मना किया था। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा हो रहा था। नाराज पत्नी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
लखनऊ -बात करने से मना किया तो पत्नी ने लगा ली फांसी

