सीतापुर -मजदूरी हड़पने के आरोपी को जेल

by | Mar 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सिधौली। मनरेगा मजदूरी का पैसा कंप्यूटर आपरेटर द्वारा हड़पे जाने की शिकायत पर गठित टीम की जांच में मामला सत्य पाया गया। ऐसे में बीडीओ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लहुरिवान के प्रधान ओमकार ने गत माह तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनकी ग्राम पंचायत की शशि पत्नी नौमीलाल ने मनरेगा मजदूरी की थी। पर मनरेगा मजदूरी का पैसा 2450 रुपया ब्लाक में तैनात कंप्यूटर आपरेटर अवधेश कुमार ने लाभार्थी के खाते में न भेजकर स्वयं अपने खाते में भेज दिया। तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी काजल ने मामले को संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीन टीम गठित की थी। टीम ने जांच में कंप्यूटर आपरेटर द्वारा मनरेगा मजदूरी का पैसा 2450 अपने खाते में भेज लेने का मामला सत्य पाया गया था। इसको लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की है।