रेल यात्रियों का सफर मंगलवार से और आसान हो जाएगा। कोहरे के कारण पिछले 90 दिनों से रद्द 68 ट्रेन एक बार फिर से रफ्तार भरने लगेंगी। इनमें से 18 ट्रेन ऐसी ही हैं, जो मंगलवार से ही शुरू हो जाएंगी।ट्रेनों के संचालन से होली पर भीड़ का दबाव भी घटेगा। करीब 22 जोड़ी ट्रेन को रेलवे ने पूरी तरह से रद्द कर रखा था, जबकि अन्य के संचालन की अवधि घटाई गई थी। देहरादून-अमृतसर, बनारस से काशी, लखनऊ से राज्यरानी व इंटरसिटी समेत तमाम प्रमुख ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी। रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद रूट की 44 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रोका था। कुछ गाड़ियों को आंशिक और कुछ के संचालन की अवधि कम की गई थी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण रद्द या फेरे कम होने वाली सभी ट्रेन एक मार्च से चलने लगेंगी। कल से इनका परिचालनबरौनी-अंबाला, बनारस-देहरादून-जनता, शहीद एक्सप्रेस, प्रयागराज-योगनगरी, राज्यरानी, लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी, कोलकत्ता-अमृतसर, काशी विश्वनाथ, उज्जैनी, वलसाड-हरिद्वार, अमदाबाद-सुल्तानपुर, बरेली-प्रयागराज आदि। श्रीगंगा नगर से हरिद्वार तक चल रहीं ट्रेन (14711-12) अब सहारनपुर तक जाएंगी।
उत्तर प्रदेश -तीन महीने से रद्द 68 ट्रेन फिर से भरेंगी रफ्तार

