सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित किया गया द्वितीय अभिभावक और अध्यापक मीटिंग

by | Mar 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

(PTM)-महमूदाबाद – प्रदीप सिंह : जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या राखी सिंह ने अपने विद्यालय सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल , महमूदाबाद के बच्चों और अभिभावक सम्मेलन के बारे में बताया कि जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद में शनिवार को अपना द्वितीय अभिभावक सम्मेलन का आयोजन कियाl जिसमें बच्चों ने अपने अभिभावकों के सामने पूरे साल की गई पढ़ाई के अनुसार अलग-अलग विषय पर प्रेजेंटेशन दिया l हर क्लास के बच्चों की सौ फीसदी भागीदारी और प्रभावशाली प्रेजेंटेशन देखकर सभी अभिभावक बहुत खुश हुए l विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने उनके मार्गदर्शन में बहुत मेहनत कर बच्चों के प्रतिभाशाली परफॉर्मेंस को साकार किया l सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल , महमूदाबाद में अभिभावक अपने बच्चों का अच्छा भविष्य देख रहे हैं l विद्यालय में बच्चों के अभिभावक और बच्चों को उनके कठिन परिश्रम के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया l इस साल विद्यालय नर्सरी से कक्षा 8 तक हो गया है और अगले वर्ष कक्षा 10 और 12 सीबीएसई की क्लासेस आरंभ होगी ।