हरदोई -56 घंटों से छापेमारी जारी, करोड़ों की काली कमाई का शक

by | Mar 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

हरदोई शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी के यहां बुधवार से शुरू इनकम टैक्स (आईटी) विभाग की छापेमारी लगातार 56 घंटों से शुक्रवार को भी जारी रही। आईटी की कई टीमें एक साथ कारोबारी के घर, ऑफिस से लेकर कई ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। टीमों को भारी मात्रा में संपत्तियों के कागजात मिलने की खबरें हैं। हालांकि इस ओर आईटी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि छापेमारी के इतना लंबा खिंचने के पीछे कहीं न कहीं भारी तादाद में टीमों के हाथ महत्वपूर्ण चीजें लगीं हैं। जिस तरह से अभी सर्च जारी है, उससे ऐसा माना जा रहा है कि मामला अरबों का हो सकता है। हालांकि करोड़ों का मामला होने का अंदेशा तो लोग पहले से ही जता रहे थे। लेकिन जिस तरह से कारोबारी के शहर से लेकर आसपास के ठिकानों पर टीमें बुधवार से लगातार सर्च कर रही हैं उससे मामला काफी बड़ा होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर हो रही छापेमारीआयकर विभाग की कई टीमें एक साथ छापेमारी करते हुए लगातार सर्च कर रही हैं। इस दौरान कारोबारी से जुड़े किसी भी स्थान पर बाहर से किसी को भीतर आने की इजाजत अभी तक नहीं मिली है। इसके अलावा कारोबारी और उनके परिजनों से भी किसी का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आईटी की टीमों ने पूरी तरह से कारोबारी के सभी स्थानों को अपने कब्जे में ले रखा है। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात है ।भारी मात्रा में नगदी, गहने व संपत्तियों के कागज हाथ लगने की सुगबुगाहटछापेमारी में पान मसाला कारोबारी के यहां से नगदी एवं गहने व जेवरातों की तलाश के बीच भारी मात्रा में संपत्तियों के कागजात आईटी टीमों के हाथ लगे की संभावनाएं जताईं जा रही हैं। इन संपत्तियों की कीमत बाजार की कीमत के अनुसार सौ करोड़ से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग इनके मूल्य का आंकलन सर्किल रेट और बाजार रेट सहित विभागीय नियमानुसार कर सकता है। करीबियों से लेनदेन की भी हो रही जांच जानकारी के अनुसार छापेमारी में कारोबारी से जुड़े लोगों के साथ हुए लेन देन एवं बैंक ट्रांजेक्शन आदि को लेकर भी गहन जांच चल रही है। कुछ डमी बैंक एकाउंट एवं लाकरों के सामने आने की चर्चा है। लेकिन इस तरफ विभाग की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। स्थानीय विभागीय कार्यालय में भी छापेमारी को लेकर अभी तक सूचना नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सर्च पूरा होने के बाद ही विभाग की ओर से जानकारी दी जाएगी ।लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं शहर के बड़े पान मसाला करोबारी के यहां तीन दिनों से लगातार चल रही आईटी की छापेमारी की चर्चा अब शहर से लेकर गांवों तक पहुंच गई है। हर कोई आयकर विभाग की इस बड़ी छापेमारी को लेकर अपने अपने हिसाब से अनुमान लगा रहा है । कोई कहता है कि करोड़ों का मामला है तो कोई कहता है कि अरबों का मामला है।