लखनऊ -तेजाब डालने की धमकी देना वाला शोहदा गिरफ्तार

by | Mar 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कृष्णानगर कोतवाली में छात्रा ने व्हाट्सएप पर अभद्र मैसेज और वीडियो भेजने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने 1090 में भी शिकायत की थी। इस बात का पता चलने पर शोहदे ने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एलडीए कॉलोनी निवासी छात्रा के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाला शानू सौनी अक्सर उसका पीछा करता था। काफी दिनों तक छात्रा उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। इस बीच आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया। जिस पर वह अभद्र मैसेज और वीडियो भेजने लगा। पीड़िता ने शानू का एक नम्बर ब्लॉक किया तो वह दूसरे नम्बर से मैसेज भेज देता था। शोहदे की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने 1090 में शिकायत की थी। पीड़िता के मुताबिक उसे मदद नहीं मिली। लेकिन शानू को शिकायत किए जाने की बात पता चल गई थी। इसके बाद से वह छात्रा को तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने की धमकी दे रहा था। पीड़िता के अनुसार उसके साथ स्कूल जाते वक्त सहेलियों से भी शानू अभद्रता करता था। इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर शानू सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।