मानपुर(सीतापुर)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मानपुर इकाई का गठन सर्व सम्मति से किया गया। इस बात की जानकारी संगठन के जिला प्रभारी मोहित जायसवाल ने दी।श्री जायसवाल ने बताया व्यापारियों को आये दिन प्रताड़ित किया जाता है। उनकी बात कोई सुनने वाला नही है। संगठन के माध्यम से आने वाली दिक्कतों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बुधवार को मानपुर चौराहे पर बैठक कर मानपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें वरुण यादव को प्रभारी, निर्मल अवस्थी अध्यक्ष, अकुल अवस्थी , सतीश शुक्ला, सफीक अहमद को उपाध्यक्ष,श्याम प्रकाश मौर्य महामंत्री , संकल्प अवस्थी आई टी सेल प्रभारी व आलोक अवस्थी को संगठन का कोषाध्यक्ष युवा इकाई के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं महामंत्री जावेद अमित को बनाया गया ।
सीतापुर – व्यापार मंडल ईकाई का हुआ गठन

