लखनऊ -बीमारी का बहाना बनाकर घर बुलाकर रेप,युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by | Mar 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ के चिनहट थाना पुलिस ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर रेप करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला की उससे रॉंग काल से पहचान दोस्ती में बदली थी। इसके बाद बीमारी का बहाना बनाकर घर बुलाकर रेप किया। फिर लगातार रेप करने लगा था। दूसरी तरफ, बिजनौर पुलिस ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।रॉंग काल से हुई दोस्ती, घर बुलाकर उठाया फायदाइंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक, शादीशुदा महिला का शरीरिक शोषण करने वाले हमीपुर निवासी अजय को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप था कि एक दिन रॉंग नंबर मिल गया। इसके बाद से फोन रसीव करने वाले युवक से बात होने लगी। उसके बाद दोस्ती हो गई। उसने बहाना करके 26 फरवरी को बंथरा स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। वहां उसने रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। उसके बाद दोस्ती और प्रेम का वास्ता देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान जब बच्चों से मारपीट करने पर विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर रेप करने वाला गिरफ्तारबिजनौर पुलिस ने रविवार को किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी आशियाना किला चौराहा निवासी सूरज दुबे उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। 29 जनवरी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर किशोरी को आठ मार्च को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी के बयान के आधार पर सूरज पर पॉक्सो एक्ट और रेप की धारा बढ़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।