मलिहाबाद – व्यापारी हत्याकांड में तीन को भेजा जेल, लूट के लिए की गई थी हत्या

by | Mar 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ के मलिहाबाद में व्यापारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया। व्यापारी राहुल का शव दिलावरनगर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। मामले में तीन को जेल भेजा गया।मलिहाबाद के धन्वंतराय कस्बा निवासी राहुल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार की सुबह मिला था। पत्नी ने मलिहाबाद थाने तहरीर देकर हत्या का राहुल के सगे मामा पर आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पता चला राहुल की हत्या उसके मामा ने नहीं बल्कि उसकी हत्या की लूट चलते की गई थी। वैगन आर कार (यूपी32जेएन1619) को लूटने के चलते अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई थी।एसपी हृदेश कुमार ने बताया कि राहुल की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की थी। सरफराज निवासी कहला, शाहबुद्दीन पुत्र नबीअहमद विकास नगर लखनऊ, इमरान अली गंज भरावन जनपद हरदोई ने राहुल को रबड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या की। उसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाके रख दिया। ताकि लोग इसे हत्या न समझकर हादसा समझे।जांच के दौरान राहुल के मोबाइल फ़ोन से प्राप्त सूचनाओं से पुलिस हत्यारों के करीब पहुंची। पुलिस ने लूटी हुई वैगनआर कार को बरामद किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।