बीएचयू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर एक शव बांधने के एवज में मृतक के परिजनों को 1500 रुपये और बच्चे के शव को बांधने के लिए 750 रुपये देना पड़ता है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद (डोम) को पैसा खुद पुलिस मृतक के परिजनों से दिलवाती हैं। बृहस्पतिवार को वायरल एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुद इस बात को पुष्टि करता नजर आ रहा है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। पोस्टमार्टम होने के बाद पैसा मिलने पर ही प्लास्टिक और कपड़े से शव को बांधकर परिजनों को देते हैं। बता दें कि भेलूपुर के नेवादा में मृतक उन्नति व उसकी दो साल की बेटी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव बांधने के एवज में उनके पिता दिनेश से 2250 रुपये की मांग की गई। इस दौरान शव बंधवाने के लिए रुपयों की मांग करने वाले दिनेश व वहां मौजूद अन्य लोगों से नोकझोंक भी हो गई। शव के साथ गए पुलिसकर्मी ने दिनेश से 2250 रुपये दिलवाया। इसके बाद वो शव बांधने के लिए गए।
वाराणसी -पुलिसकर्मी बता रहा शव बांधने का रेट, पूर्व आईपीएस ने ट्वीट किया वीडियो

