कानपुर -कांस्टेबल की पत्नी से सिपाही ने की छेड़खानी, अफसरों ने किया तत्काल फैसला

by | Mar 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कानपुर में एक सिपाही की एक करतूत ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। बारादेवी स्थित पुलिस कालोनी में सिपाही ने पड़ोसी हेड कांस्टेबल की पत्नी से छेड़खानी कर दी। घटना के दौरान हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर थे जबकि उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं।मामले की जानकारी अफसरों को लगी तो कोई देरी नहीं की गई। किदवई नगर पुलिस ने हेडकांस्टेबल की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित सिपाही को तत्काल निलंबित कर जेल भेज दिया गया।बारादेवी स्थित पुलिस कालोनी में रहने वाला सिपाही सुनील कुमार ग्वालटोली थाने में तैनात है। उसके मकान के बगल में रहने वाले बिधनू थाने में तैनात हेड कांस्टेबल परिवार संग रहते हैं। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह जीने के रास्ते छत पर जा रही थीं। तभी नशे में धुत सुनील ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी।विरोध किया तो सुनील ने उनके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने सिपाही की करतूत की जानकारी पति को दी। पति ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे मेडिकल के लिए भेजा, जहां रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई।