अयोध्या – विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराडे खोल कर रखे अपने विचार

by | Mar 16, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या।विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराडे खोल कर रखे अपने विचार। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने जनसंख्या नियंत्रण कानून, काशी और मथुरा तथा कश्मीर में हुए हिंदुओं पर अत्याचार पर आई फिल्म द कश्मीर पर खुलकर रखा अपना पक्ष।अयोध्या पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराडे का बयान। विश्व हिंदू परिषद करती है आवाहन। 2 बच्चे पैदा करना चाहिए सभी हिंदू समाज को। हिंदू परिवार में यदि कम से कम 2 बच्चे होंगे तो ठीक हो जाएगी हिंदू समाज की आबादी। द कश्मीर फिल्म पर बोले मिलिंद पराडे हिंदू जागरण के किसी भी मुद्दे पर विरोध करना कुछ लोगों ने बना लिया है अपना मुद्दा। कश्मीर में माताओं बहनों के ऊपर अत्याचार हुआ यह प्राचीन बातें नहीं हमारे जीवन काल की घटित बातें हैं। जो लोग इसका कर रहे हैं विरोध वह हिंदू और देशहित का कर रहे हैं विरोध।भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने पर बोले विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री। कोई माने या ना माने भारत हिंदू राष्ट्र ।कोई पारित करे या ना पारित करें विश्व हिंदू परिषद यह मानता है कि भारत अनंत काल से है हिंदू राष्ट्र।भारत हिंदू राष्ट्र है और भविष्य में रहेगा इस वास्तविकत सत्य को कोई नहीं बदल सकता। किसी को भी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की नहीं है आवश्यकता। मथुरा और काशी हिंदू राष्ट्र का है संकल्प। जैसे हिंदू समाज में अयोध्या को संकल्प पूरा किया वैसे ही हिंदू समाज मथुरा और काशी का भी संकल्प करेगा पूरा– मिलिंद पराडे अंतरराष्ट्रीय महामंत्री विश्व हिंदू परिषद