सीतापुर -जन मिलन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

by | Mar 16, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

विधायक निर्मल वर्मा के नेतृत्व मे शुरू हुई जनमिलन यात्रा

बिसवां नगर सीतापुर : बिसवां विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर विधायक निर्मल वर्मा के नेतृत्व मे विधानसभा वासियो को धन्यवाद देने के लिए जनमिलन यात्रा का शुभारंभ कोंसार चौराहे से किया गया जिसमें चार पहिया वाहनों से झंडा लगाए हुए हजारो कार्यकर्ताओ का हुजूम चल रहा था। जनमिलन यात्रा का जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर विधायक निर्मल वर्मा का स्वागत कर रहे थे।जनमिलन यात्रा का स्वागत मधाई पुर चौराहे पर ग्राम पंचायत न्यामतपुर प्रधान रिंकू वर्मा के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया।वही जनमिलन यात्रा सांडा,भोलागंज,देबियापुर,पुरैनी,देवकलिया,बिसवां बड़े चौराहे,कमलापुर,मानपुर,महाराज नगर होते हुए कोंसार चौराहे पर जनमिलन यात्रा का समापन हुआ।जनमिलन यात्रा के दौरान जूट संघ अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चंद्र कुमार मिश्र बापू,ब्लाक प्रमुख सकरन कृष्ण कुमार वर्मा,प्रधान संघ सकरन अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज गुप्ता,यूपी ग्राम्य विकास सहकारी बैंक अध्यक्ष कृपा शंकर वर्मा,ग्राम प्रधान बबलू वर्मा,संजय वर्मा,पंकज वर्मा,सुनील वर्मा,टीपी सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश वर्मा,ग्राम प्रधान संघ बिसवां अध्यक्ष अवदेश यादव,हनुमान सिंह , अनुज वर्मा, प्रवीण वर्मा, रामेंद्र वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सीमा राजू जैन, रमाकांत वर्मा, अनूप यादव, मुन्ना लाल गुप्ता, विकास अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनिल रस्तोगी, सुरेश मिश्रा, वीरेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, विमल गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सनी गुप्ता, हर्ष रस्तोगी, पीयूष मौर्य आदि हजारों कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित रहे