लखनऊ -अवैध अस्पताल कर रहे मरीजो का ऑपेरशन -बिना मान्यता के चल रहा था फ्रैक्चर मरीज की जान लेने वाला अस्पताल, घटना के बाद जागा चिकित्सा महकमा

by | Mar 16, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ में अभी एमसी सक्सेना अस्पताल के बड़े खेल का मामला ठंडा नही पड़ा था कि मंगलम अस्पताल के कारनामे से हड़कंप मच गया है। फ्रैक्चर के बाद उपचार कराने आएं मरीज की मौत के बाद बुधवार को नया खुलासा हुआ। मामले की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच में पता चला कि मंगलम अस्पताल का अवैध रूप से संचालन किए जाने की बात सामने आ रही है।मृतक का ऑपेरशन करने वाले चिकित्सक के बारे में भी कोई जानकारी विभागीय अधिकारियों को अभी तक नही मिल पाई है। फिलहाल जो बाते सामने आ रही है उसके मुताबिक ज्यादातर पैरामेडिकल स्टॉफ भी अनट्रेंड ही था और इसी स्टॉफ के सहारे ही मरीजो का ऑपेरशन भी किया जाता रहा है।शिकायत के बाद जागे चिकित्सा महकमे ने अब तेजी दिखाई है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पर कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस को लिखा है।मंगलम अस्पताल ने हाथ के फ्रैक्चर के मरीज का ऑपेरशन कर ली थी जानलखनऊ के डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्र की अगुवाई में मेडिकल टीम अस्पताल में जांच के लिए पहुंची। मौके पर अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला, इस दौरान पुलिस ने अस्पताल गेट पर ताला लगा दिया। फोन कर अस्पताल संचालक को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया पर कोई भी सीएमओ दफ्तर नहीं आया।इस दौरान अस्पताल के पंजीकरण समेत दूसरे दस्तावेजों की खोजबीन शुरू हुई। जांच करने पर मंगलम अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात सामने आई। अफसरों की माने तो अस्पताल पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। लिहाजा पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।सोमवार को परिजनों ने किया था हंगामाइंदिरानगर के सीमैप रोड के चांदन गांव निवासी 50 वर्षीय शीतल प्रसाद रविवार को गिर गए थे। उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 स्थित मंगलम हास्पिटल में मरीज को भर्ती कराया गया था।बेटे बृजेश कुमार के मुताबिक पिता घर से बाइक चलाकर खुद अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने एक्सरे कराने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी थी। रविवार रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था। इसके बाद हालत गंभीर हो गई थी। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई थी। लखनऊ के सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कोई दस्तावेज अभी तक सामने नही आएं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी विधिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है और विभाग की तरफ से भी एक्शन होगा।