लखनऊ। गृहकर बकाए के चलते नगर निगम ने मंगलवार 141 दुकानें, प्रतिष्ठान सील करा दिए। इसको लेकर कई जगह दुकानदारों ने हंगामा किया। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नगर निगम पहुंचकर हाउस टैक्स जमा किया। जोन-1 में 5 बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई कर 7,58,418 रुपये जमा कराए गए। जोन-2 में 14 बड़े बकायेदारों, जोन-3 में 9, जोन-4 में 38 जोन-5 में 11, जोन-6 में 21, जोन-7 में 42 तथा जोन-8 में एक बड़े बकायेदार के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी जोन में 141 भवनों पर कार्रवाई की गई। मौके पर 72,70,567 की धनराशि भी वसूल की गयी।
लखनऊ -141 दुकानें-प्रतिष्ठान सील

