सीतापुर -विधायक, आशा मौर्या द्वारा आगजनी से प्रभावित परिवारों को पहुंचाई राहत सामग्री

by | Mar 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद -सीतापुर , जिले की तहसील महमूदाबाद के बिलौली नानकारी में बीते दिनों आग लग गई थी। जिसमें दिलेराम पुत्र जगदीश व रामदीन पुत्र भगौती के घर का सारा सामान जल गया था । उक्त घटना की सूचना मिलनें पर विधायिका पुत्र आकाश मौर्य विजय कुमार बारी,मोहन प्रसाद बारी, रामप्रवेश प्रजापति विधानसभा संयोजक पवन सिंह ,रवि अवस्थी , हरिकेष मौर्य एड0 चन्द्र प्रकाश निगम सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मुलाकात किया एवं परिवार को शासन से बात कर शासकीय राहत दिलाया । सरकार द्वारा मुवायजे की चेक पीड़ित पर को दिलाया एवं अन्य ऊचित सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही विधायिका पुत्र आकाश मौर्य ने परिवार के लिए कपड़े, खाद्यान एवं नकदी धनराशि देकर मदद किया । बच्चों की पढ़ाई लिखाई में लगने वाली फीस व किताबों की व्यवस्था का भी विधायक महोदया द्वारा अस्वाशसन दिया ।ग्राम के जनमानस को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश की आगामीं सरकार में बिना भेदभाव सभी का विकास किया जाना है।