लखनऊ -घैला के पास कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर हत्या कर महिला का शव जलाया ,महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी, रेप की भी आशंका

by | Mar 22, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड पर घैला के पास कूड़े के डम्पिंग स्टेशन पर एक महिला की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। सोमवार सुबह 80 प्रतिशत से ज्यादा जला हुआ महिला का शव मिला। कई लोगों को बुलाया गया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। यह भी आशंका व्यक्त की गई कि महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई, फिर पहचान छिपाने के लिये शव को जलाया गया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कयास लगाया कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया।ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोगों ने जला हुआ महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस जब पहुंची तो शव के पास मेटल की चूड़ियां पड़ी हुई थी। दाहिने हाथ में मेटल की चूड़ियां थी। महिला के शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुला लिया गया था। एसीपी ने बताया कि आस पास के लोगों को पहचान के लिये बुलाया था लेकिन कुछ पता नहीं चला। कूड़ा डम्पिंग स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।दुराचार के बाद हत्यामौके पर जुटे लोग आशंका व्यक्त करते रहे कि महिला के साथ दुराचार किया गया है। फिर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।