लखनऊ – चौकीदारी कर साथियों को बंद घरों की देता था जानकारी, 2 अरेस्ट

by | Mar 23, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ में एक नेपाली चौकीदारी कर लोगों के घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा था। पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को पकड़कर लाखों कीमत के जेवर व नकदी बरामद की है। पुलिस को नेपाल में रहने वाले चौकीदार की तलाश है। इस बात की जानकारी एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी ने दी। उन्होंने बताया गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।गैंग का मास्टरमाइंड भागा नेपाल, लाखों का माल बरामदएसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गोमतीनगर छोटा भरवारा निवासी अर्जुन कश्यप और चनंदर ठाकुर उर्फ करन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनका साथी व मास्टर माइंड नेपाल निवासी राजीव फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ पांच मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।मूल रूप से नेपाल निवासी राजीव चंदन के साथ पढ़ा हुआ है। यह घटनाओं को अंजाम देकर नेपाल भाग जाता है। यह तीनों लोग कार वॉशिंग का काम करते हैं। लोगों के घर बुलाने पर भी जाते थे। इस दौरान घरों की रेकी करती।राजीव नेपाली होने का फायदा उठाकर रात में चौकीदारी करता और बंद घरों का ब्यौरा जुटाता। जिसके बाद तीनों मिलकर घटना को अंजाम देते। इनके पास से गोमतीनगर विस्तार में पिछले दिनों हुई चार घरों में चोरी का माल बरामद हुआ है। राजीव के विषय में लखनऊ में रहने वाले उसके परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी तलाश के लिए एक टीम भी बनाई गई है।गोमतीनगर में चार घरों को बनाया था निशानएसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों ने पिछले एक सप्ताह में चार घरों को निशाना बनाया था। जब घर के लोग रिश्तेदारों या शादी में गए हुए थे। जिसमें दिसंबर 2021 को गोमतीनगर विवेक खंड निवासी सर्वेश गुप्ता के उत्तराखंड जाने के दौरान, जनवरी 2022 को विनीत खंड निवासी डॉ आरके चोपड़ा के घर रिश्तेदार के घर जाने के दौरान, जनवरी 2022 में विराम खंड की वाणिज्य कर अधिकारी यामिनी सिंह के पैतृक घर जाने पर और विवेक खंड निवासी बजरंग सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना शामिल है। इनके घर से चोरी हुआ सामान इन लोगों के पास से बरामद हुआ है।दिन में कार वॉशिंग रात में चौकीदारी के साथ करते थे चोरीपुलिस की पूछताछ में चंदन ठाकुर ने बताया कि कार वॉशिंग के दौरान वाहन चालकों से बातों-बातों में घर के विषय में जानकारी ले लेते थे। इससे यह भी पता चल जाता था कि घर वाले कहीं बाहर जाने वाले हैं।इसके बाद रात को राजीव चौकीदारी के बहाने घरों की रेकी करता और मौका मिलते ही हम लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते। राजीव के नेपाली होने से कोई उस पर रात में घूमने पर शक भी नहीं करता था।