बलरामपुर -श्रम विभाग की योजनाओं के द्वारा बालश्रम को कम कर सकते हैं

by | Mar 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीश्रम विभाग की योजनाओं के द्वारा बाल श्रम को कम कर सकते हैं -: कुलदीप सिंह सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर जनपद बलरामपुर सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर के कार्यालय पर स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बाल श्रम के मुद्दे पर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप सिंह सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर ने की।सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर ने संस्थाओ को बताया कि कैसे आप श्रम विभाग की योजनाओं के द्वारा बाल श्रम को कम कर सकते है, उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से हम गरीबी को कुछ हद तक रोक सकते है जो बाल श्रम का मुख्य कारण होता है। नया सवेरा टीआरपी मनोज तिवारी ने बाल श्रमिक विद्या योजना और मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई भी बच्चा इस श्रेणी का मिलता है तो जिला प्रोवेशन अधिकारी को सूचित कर उन बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करा सकते है तथा यह भी बताया कि अगर कोई बच्चा आपको किन्ही विपरीत परिस्थितियों में दिखता है और उसे सहयोग की जरूरत है तो आप 1098 पर काल करके सूचना दे सकते है ।बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने बाल श्रम को रोकने में सहयोग प्रदान करने की बात कही।सहायक श्रमायुक्त ने संस्थाओ के कार्यकर्ताओं की बाल श्रम पर क्षमता वर्धन करने के लिए एक एकदिवसीय कार्यशाला अगले सप्ताह आयोजित करने की बात कही।बैठक में ओंकार नाथ चौधरी ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान, गुड्डू पासवान बुद्धा फाउंडेशन जनपद बलरामपुर,अजय शुक्ला सचिव माता जगत जननी ट्रस्ट सीताद्वार इकौना श्रावस्ती,अवधेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष ललिता शिक्षण संस्थान बलरामपुर, गुलाब सिंह अध्यक्ष उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संस्थान सिटी पैलेस रोड बलरामपुर, बबली जैसवाल सहायक जिला समन्वयक नई पहल शिक्षा परियोजना बलरामपुर, अनुपमा वर्मा ग्रामीण फाउंडेशन भारत बलरामपुर, प्रमोद कुमार कश्यप कार्यक्रम समन्वयक ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान बलरामपुर, विनीत सागर डायरेक्टर विनीत शिल्पी जन सेवा समिति बलरामपुर, अभिषेक द्विवेदी डायरेक्टर लोक सेवा संस्थान सिविल लाइंस बलरामपुर ,दीपांकर मिश्रा पंचशील समाज कल्याण संस्थान बलरामपुर ,मुलुक बहादुर सचिव सर्व लोक कल्याण सेवा संस्थान बलरामपुर, सुरेश त्रिपाठी अध्यक्ष माता जगत जननी ट्रस्ट सीताद्वार इकौना जनपद श्रावस्ती आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया