मानपुर(सीतापुर)। इलाके में पेड़ से पत्ते तोड़ रहा युवक करेंट लगने से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे सी एच सी बिसवां ले गए। जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नीराय निवासी नेकलाल(30)पुत्र श्याम लाल गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के दक्षिण खेत की तरफ गया था। वही लगे गूलर के पेड़ से वह बकरियों के खाने के लिए पत्ते तोड़ने लगा। पेड़ के पास से ही हाई टेंशन विद्दुत लाइन में करेंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नेकलाल के तीन बच्चे हैं। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीतापुर -पेड़ से पत्ते तोड़ रहे युवक की करेंट लगने से मौत

