ओंकार नाथ चौधरी :प्रचार प्रसार वाहन को न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयाजनपद बलरामपुर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 14.05.2022को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार करने हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवाप्राधिकरण द्वारा भेजे गये प्रचार-प्रसार वाहन को श्री नरेन्द्र बहादुर यादव माननीय जनपदन्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर द्वारा दिनांक 25.03.2022 को समय 10:00 बजेन्यायालय पसिर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। दिनांक 25.03.2022 को प्रचार-प्रसार वाहनबलरामपुर जिले की तहसील तुलसीपुर के सार्वजानिक स्थानों, गाँवों, दूर-दराज वाले स्थानों पर राष्ट्रीयलोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिये जायेगा। दिनांक 26.03.2022 को प्रचार-वाहनबलरामपुर की तहसील उतरौला एवं तहसील सदर के सार्वजानिक स्थानों, गाँवों, दूर-दराज वाले स्थानों परराष्ट्रीय लोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए जायेगा जिससे अधिक से अधिक जनमानसको लोक अदालत की जानकारी हो सके।प्रचार वाहन के रवाना होने के समय सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार के पदाधिकारी,पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालेन्टियर एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बलरामपुर -प्रचार प्रसार वाहन को न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

