बलरामपुर : पूर्व विधायक के पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प

by | Mar 25, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा के उत्कृष्ट कार्य सदैव रहेंगे अविस्मरणीय: डॉ रमाकांत वर्मापूर्व विधायक के पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प बलरामपुर पूर्व विधायक एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में जिले को अग्रणी पायदान पर ले जाने में आजीवन समर्पित रहे हैं आज उनके ना रहने के बाद भी उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान प्रत्येक वर्ष हजारों की तादाद में देश के भविष्य तैयार होकर निरंतर राष्ट्र सेवा में समर्पित है ऐसे महान व्यक्तित्व के पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंध तंत्र एवं शिक्षक कर्मचारियों ने उन्हें याद करके सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित की है श्री राम तीर्थ चौधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज के संथापक,उतरौला के पूर्व विधायक श्यामलाल वर्मा जी की पावन पुण्य तिथि पर आज श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा उतरौला बलरामपुर में पूर्व विधायक की स्मृति में स्थापित प्रेरणा स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि समर्पित करते हुए पूर्व विधायक को याद किया गया।कार्यक्रम में इंजी0 शिवाकांत वर्मा जी, डॉ0 रमाकांत वर्मा जी,डॉ0 रविकांत वर्मा जी,डॉ के के वर्मा जी,डॉ0 पवन नन्दा,अवधेश वर्मा,श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,डॉ0 के के मिश्र,श्री एस के श्रीवास्तव,रामकुमार जयसवाल,आशुतोष साहनी,सुनील श्रीवास्तव,बृजेन्द्र चौधरी,सुमन पांडेय,तृष्णा श्रीवास्तव आदि ने पूर्व विधायक के संस्मरणो को सभी को बताया और कहा कि विधायक जी मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति थे जो पूरे क्षेत्र में जहां भी एक बार किसी से मिल लेते थे उसे जल्दी भूलते नही थे।विधायक जी का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल था जो सदैव अपनी मातृभूमि उतरौला के विकास और उन्नति पर ही केंद्रित था।विधायक जी ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बहुत ही बड़ा भागीरथ प्रयास किया था जिसके फलस्वरूप पूरे क्षेत्र में महिला शिक्षालयों की स्थापना हुई और महिलाओं की शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन आया।अब दूर दराज के लोग भी अपनी बालिकाओं को सुलभ और सहज रूप से शिक्षा दिला रहे हैं।पूर्व विधायक जी ने क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब को जीवंत रखा था जिसका अनुसरण आज उनके परिवार के द्वारा भी किया जा रहा है।कार्यक्रम में उतरौला के लोकप्रिय विधायक माननीय रामप्रताप वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता वर्मा जी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपना श्रद्धा सुमन समर्पित किया।राहुल वर्मा,अंशू वर्मा,नीलम बिस्वास पदमा वर्मा,जय वर्मा,शुभम वर्मा,सार्थक,पुनीत,समीर,शशांक,आर्यन,इशिका,शिवांग, आदि उपस्थित रहे।क्षेत्र के तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम में विकास शर्मा,अरविंद पुष्कर,बीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास शर्मा,अरविंद पुष्कर,बीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।