अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बने विद्यालयों के सीसीटीवी ऑनलाइन होने की जांच के लिए शुक्रवार को जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से समीक्षा का गई तो 13 केंद्रों के सीसीटीवी के डीवीआर ऑनलाइन नहीं मिले। इससे नाराज होकर डीआईओएस ने सभी 13 केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जारी नोटिस में कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि शासनादेश के अनुसार विद्यालय के सीसीटीवी का डीवीआर किसी भी दशा में ऑफलाइन न किया जाए लेकिन समीक्षा के दौरान द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरईपारा, एसएआईसी खपराडीह, जनता इंटर कॉलेज जयसिंहमऊ, देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली, डीबीएआईसी हनुमानगंज, केशवदास जीआईसी गंगौली चौराहा के सीसीटीवी का डीवीआर ऑफलाइन पाया गया।आदि शक्ति इंटर कॉलेज सोहावल, पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बीकापुर, एमआरपी इंटर कॉलेज बीकापुर, आरएसआईसी स्वयंबर नगर दलपतपुर, ग्रोवेल इंटर कॉलेज मऊ यदुवंशपुर, मां यदुमती बालिका इंटर कॉलेज मीनापुर व ईश्वरदीन इंटर कॉलेज ददेरा के सीसीटीवी का भी डीवीआर ऑफलाइन पाया गया। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
अयोध्या -बंद मिला डीवीआर, 13 केंद्रों से मांगा स्पष्टीकरण

