सफीपुर /उन्नाव।संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के बीचों बीच स्थित तलाब में भीषण आग लगने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया । जिससे मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगरवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया वही जब तक फायर ब्रिगेड की टीम काफी देरी से पहुंची ।कस्बा स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे लगभग 5 बीघे के सोहरवा तलाब में लगे खर पतवार तथा कूड़े के ढेर में भीषण आग लग जाने से मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। तालाब के आस पास रह रहे लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए घरों में लगे समर सेबलों के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी नगरवासियों की सहायता करने में जुटे। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले पुलिस के साथ सहयोग कर रहे नगरवासियों ने आग को बुझा लिया । तालाब में लगी भीषण आग से जीव जंतुओं को छोड़ किसी भी प्रकार की लोगों को हानि नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश – संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के बीचों बीच स्थित तालाब में भीषण आग लगने से नगरवासियों में हड़कंप

