बलरामपुर -सहस्त्र श्रमिक चौपाल का आयोजन किया जाएगा

by | Mar 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी : सहस्त्र श्रमिक चौपाल का आयोजन किया जाएगाजनपद श्रावस्ती उ०प्र०में, बुद्ध भूमि श्रावस्ती से ,श्रमिकों,महिलाओं और अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ शासन की संचालित योजनाओं की,पात्रों के मध्य, सबसे पहले दुंदभी बजाई जाएगी। सामाजिक संस्था सदभावना के तत्वाधान में,नवरात्रि की पंचमी(5अप्रैल) को,नासिरगंज कालेज के प्रांगण में *सहस्र श्रमिक चौपाल* का आयोजन किया जाएगा, जिसे विनम्रता की प्रतिमूर्ति जिलाधीश, श्रद्धेया नेहा प्रकाश जी आईएएस,अपनी अष्ट प्रशासनिक भुजाओं के साथ संबोधित करेंगी। आज आयोजन को व्यवहारिक स्वरूप देने हेतु , वालेंटियर्स् की आहूत~उपस्थित बैठक को , उप जिलाधिकारी श्री शुक्ल जी,उपायुक्त श्रम एवम् रोजगार श्री युत चतुर्वेदी जी तथा खण्ड विकास अधिकारी श्री पुरोहित जी ने संबोधित कर, स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया तथा जन कल्याणकारी आयोजन के लिए अपनी शुभ कामनाएं दी।