अमेठी जनपद के अंतर्गत 25 मार्च 2022,उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी, मा0 गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह, मा0 रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह, मा0 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा अन्य मंत्रीगणों की उपस्थिति में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में शपथ दिलाया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर सहित ब्लाक मुख्यालय, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों आदि स्थानों पर एलईडी स्क्रीन/टी0वी0 के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अन्य सम्भ्रान्त लोगों द्वारा देखा गया।
अमेठी उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का जनपद में देखा गया सजीव प्रसारण

